प्रयागराज से अयोध्या तक चार रिंग रेल चलेगी - रेल मंत्री
वाराणसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ में प्रयागराज से अयोध्या तक चार रिंग रेल चलाई जाएगी। इससे दोनों धार्मिक शहरों की यात्रा आसान होगी। इसके अलावा आस्थावानों की सहूलियत के लिए रेलवे देश के विभिन्न स्टेशनों से 3 हजार स्पेशल और 10 हजार रेगुलर ट्रेंनें चलाएगा। इसमें करीब डेढ़ से 2 करोड़ श्रद्धालु सफर करेंगे।रेल मंत्री (रविवार )को वाराणसी स्टेशन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पिछले 3 वर्षों से तैयारी कर रहा रेलवे
उन्होंने कहा कि महाकुंभ को देखते हुए रेलवे पिछले 3 वर्षों से तैयारी कर रहा है। कुम्भ मेले को ध्यान में रखकर नए वेटिंग एरिया, होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। ट्रेनों के निर्वाध परिचालन के लिए पटारियों का दोहरीकरण हुआ है।प्लेटफार्मों का विस्तार किया गया है, नए एफ ओ बी, आर यू बी और आर ओ बी बने हैं। उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर -मध्य रेलवे के समन्वय से महाकुंभ मिशन सफल होगा ।
गाड़ियों में जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे
रेल मंत्री ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए गाड़ियों में जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। रेल अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने आधुनिकीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, जिसके तहत ऑटोमेटिक सिगनलिंग से परिचालन, यार्ड रीमॉडलिंग और प्लेटफार्म पर अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए है। उन्होंने कहा कि 45 दिन के महाकुंभ में चार विशेष स्नान होंगे, इसमें श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए खास तैयारी होगी जिससे कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अहसास हो सके।रेल मंत्री नें यात्रा कर रहे बच्चों को पुचकारा और सेल्फी ली।

ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
CG Transfer : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी,देखिए पूरी डिटेल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख का किया वितरण
शतक फिल्म राष्ट्रसेवा का जीवंत दस्तावेज : राजवाड़े