प्रदेश में बनेंगे चार नए लिंक एक्सप्रेसवे
लखनऊ । योगी सरकार प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेस-वे को और विस्तार देने की जरूरत पर भी बल दिया है।मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन एवं नए एक्सप्रेसवे की परियोजनाओं, औद्योगिक कॉरीडोर और डिफेंस कॉरीडोर की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे को हर हाल में दिसम्बर तक आम जनता के लिए खोल दें ताकि प्रयागराज कुम्भ-2025 में श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि गोरखपुर, संतकबीर नगर, आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर के लिए यह शानदार कनेक्टिविटी का माध्यम बनेगा।
बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे को चित्रकूट से जोड़ने की दिशा में तेज काम के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन एवं नए एक्सप्रेसवे की परियोजनाओं, औद्योगिक कॉरीडोर और डिफेंस कॉरीडोर की प्रगति की समीक्षा की। डिफेंस कारीडोर की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ नोड में ब्रम्होस एयरोस्पेस, एरोलॉय टेक्नोलॉजी, झांसी नोड में भारत डायनमिक्स लिमिटेड, कानपुर नोड में अडानी डिफेंस सिस्टम्स एण्ड टेक्नोलॉजिज, अलीगढ़ में एमिटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और एंकर रिसर्च लैब्स एलएलपी जैसी बड़ी कम्पनियां अपनी इकाई लगा रही हैं। नए प्रस्तावों में कोई भी प्रस्ताव लम्बित न रखा जाए।

SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद