हरिद्वार में 250 करोड़ के पतंजलि गुरुकुलम का शिलान्यास
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम की आधारशिला रखी। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और योग गुरु बाबा रामदेव मौजूद रहें। पतंजलि योगपीठ के 29वें स्थापना दिवस, महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती के अवसर पर पतंजलि गुरुकुलम का शिलान्यास किया गया है।
बाबा रामदेव के मुताबिक, स्वामी दर्शनानन्द ने 118 साल पहले 3 बीघा जमीन, 3 ब्रह्मचारी और 3 चवन्नियों के साथ गुरुकुल की शुरुआत की थी। उन्हीं के नाम पर गुरुकुल का मान स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय रखा गया है। यहां तीन बड़े प्रोजेक्ट संचालित होंगे। इसमें पहला 250 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला सात मंजिला पतंजलि गुरुकुलम होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा गुरुकुल होगा। इसमें 1500 छात्रों के रहने लिए हॉस्टल की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा यहां लगभग 250 करोड़ की लागत से आचार्यकुलम की शाखा स्थापित की जाएगी, जिसमें लगभग पांच हजार बच्चे डे-बोर्डिंग का लाभ ले सकेंगे। आचार्यकुलम में सुबह आठ से पांच बजे तक बच्चों को भारतीय सनातन, अध्यात्म, योग के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी सहित दुनिया की पांच भाषाओं का ज्ञान बच्चों को दिया जाएगा। साथ ही यहां महर्षि दयानंद अतिथि भवन बनाने की भी योजना है। यहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी दिए जाएंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ