एलोवेरा जेल: स्किन में कहीं पर भी जल जाने के बाद तुरंत एलोवेरा जेल की मसाज करनी चाहिए | ये घरेलू उपचार ठंडक देने के साथ-साथ जले हुए को ठीक भी करेगा |

धूप में न जाएं: हाथ या शरीर के दूसरे हिस्से के ज्यादा जल जाने के बाद धूप में बिल्कुल नहीं जाना चाहिए | धूप की गर्मी के कारण जलन और भी बढ़ सकती है | देर तक धूप में रहना आपकी मजबूरी है, तो उस जगह को ढक लें |

तेल लगाएं: जलने के तुरंत बाद घाव को ठंडे पानी के नीचे कुछ देर के लिए रखना चाहिए | इसके बाद घर में मौजूद नारियल के तेल को जले हुए एरिया पर लगाएं | ये जलन को शांत करने के अलावा स्किन पर निशान भी नहीं आने देगा |

शहद: बहुत कम लोग जानते हैं कि जली हुई स्किन को रिपेयर करने में शहद का भी इस्तेमाल किया जाता है | इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण जलन को चुटकियों में शांत कर सकते हैं |

विनेगर: क्या आपको पता है कि जली हुई स्किन को ठीक करने में विनेगर भी कारगर होता है | यह एक एंटीसेप्टिक एजेंट के रूप में काम करता है | जली हुई स्किन पर कुछ देर विनेगर और पानी के बनाए हुए मिश्रण की भिगी हुई रूई से मसाज करें |