Wasim Akram की प्रतिमा देख फैंस ने लिए मजे
नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम को हाल ही में पाकिस्तान के हैदराबाद स्थित नियाज स्टेडियम में एक प्रतिमा से सम्मानित किया गया, लेकिन स्टेडियम में लगाई गई उनकी प्रतिमा की आलोचना हो रही है।
यह प्रतिमा अप्रैल 2025 में अनावरण की गई थी, जिसमें इस मूर्ति में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को उनकी खास गेंदबाजी शैली में दिखाया गया है, जिसमें वह पाकिस्तान की आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 1999 की जर्सी पहने हुए हैं। उनकी ये प्रतिमा आज सुबह प्रशंसकों के आकर्षण का केंद्र बन गई, जब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद फैंस विश्व कप विजेता खिलाड़ी के चेहरे को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
वसीम अकरम की प्रतिमा देख फैंस ने जमकर लिए मजे
दरअसल, वसीम अकरम की प्रतिमा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'वसीम अकरम को सिल्वेस्टर स्टेलोन ने बनाया है।' एक अन्य यूजर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फ्रेंचाइजी कराची किंग्स के साथ अपने समय के दौरान अकरम की एक तस्वीर साझा की, जिसमें दिग्गज अपनी टीम के प्रदर्शन से परेशान दिख रहे थे, कैप्शन के साथ 'वसीम अकरम अब।' कई यूजर्स ने मूर्ति को मीम्स में बदल दिया, जबकि एक यूजर ने पूर्व क्रिकेटर को खुद इसे अपडेट करने की सलाह दी।
बता दें कि वसीम अकरम ने 1984 से 2003 तक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अविश्वसनीय 414 और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 502 विकेट हासिल किए। अपनी घातक स्विंग के साथ उन्होंने तेज गेंदबाजी की परिभाषा ही बदल दी और पाकिस्तान से निकले सबसे महान और दिग्गज तेज गेंदबाजों में से एक बने हुए हैं।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2003 के वनडे विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जहां पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया था।

शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
एसीएस माइंस व पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा द्वारा सीजीडी संस्थाओं को अभियान चलाकर डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने की आवश्यकता प्रतिपादित
जिला कलक्टर ने किया जे.के. लोन बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक