मेडिकल स्टोर्स के जरिए मरीजों तक पहुंच रही थीं नकली दवाइयां
रायपुर|राजधानी रायपुर से ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त ने नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि दवाओं की सप्लाई कर स्थानीय मेडिकल स्टोर्स के जरिए खपाई जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आगे की जांच की जा रही है|
इंदौर से रायपुर में लाई जा रही थी नकली दवाइयां
जांच में सामने आया है कि इंदौर से सप्लाई कर स्थानीय मेडिकल स्टोर्स में दवाओं को खपाई जा रही थी. इस दौरान इंदौर, सारंगढ़ और भाठापारा के बीच कनेक्शन सामने आया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोचक अग्रवाल, खेमराम बानी और सुरेंद्र कुमार रूप में हुई है|
तीन आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल तीन आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि कई और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती है|
जनवरी में भी पकड़ाई थी नकली दवाइयों की खेप
इसके पहले भी जनवरी में ट्रांसपोर्ट के दौरान ड्रग्स विभाग ने नकली दवाओं की एक बड़ी खेप पकड़ी थी. इसी के आधार पर विभाग ने एक बार फिर जांच शुरू की है और पूरे नेटवर्क का खुलासा गया है. इस केस में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दवा कारोबारी की रेस्टोरेंट में मीटिंग दिख रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया|
लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़
नकली दवाओं का यह कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ भी है. इस तरह की दवाएं बीमारी ठीक करने के बजाय स्थिति को और गंभीर बना सकती हैं|

महाराष्ट्र में पेपर लीक विवाद गहराया, रोहित पवार बोले- CBI करे जांच
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लूटे 70 लाख, पुलिस ने दबोचे 5 ठग
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान, 'निपुण हरियाणा' अभियान से स्कूलों में दिखा बदलाव
सरकारी योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक, वित्त मंत्री ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
प्रेम विवाह के बाद टूटा रिश्ता, पति ने दी जान; पत्नी और प्रेमी पर मंडराया जेल का डर
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप