लारेंस विश्रोई के नाम से रंगदारी, कारोबारी को धमकाया
इंदौर । कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्रोई के नाम से इंदौर के एक कारोबारी के पास धमकी मिली है। फरियादी ने पुलिस को इसकी शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है और जिस नंबर से काॅल आया था, उसका पता लगाया जा रहा है। फोन करने वाले ने खुद को लारेंस बताया और रंगदारी वाइस मैसेज में धमकी दी। इसके बाद कहा कि तुम नहीं जानते हम क्या कर सकते है। ये तुमको नहीं पता। मैसेज करने वाले ने खुद का नाम लारेंस विश्रोई बताया। लारेंस फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ा जेल में बंद है। इससे पहले भी लारेंस का नाम इंदौर से जुड़ चुका है। लारेंस गिरोह को हथियार सप्लाय करने वाले सिकलीगर को पुलिस पकड़ चुकी है।
इंदौर के एक कारोबारी के पास 19 जनवरी को एक विदेशी नंबर से काॅल आया, लेकिन उन्होंने बात नहीं नहीं की। इसके बाद वाट्सअप पर काॅल आया। फिर भी उन्होंने बात नहीं की। फिर उसी नंबर से एक वाइस मैसेज आया। जिसे भेजने वाले ने खुद का नाम लारेंस बताया और कहा कि यदि तुमने काॅल नहीं उठाया तो तुम्हें नहीं पता की हम क्या कर सकते है। कारोबारी ने इस धमकी को गंभीरता से लिया और पुलिस को शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने उस नंबर की जांच की। धमकी देने के बाद उस नंबर पर संपर्क किया, लेकिन वह बंद आ रहा है। सायबर सेल ने जांच की तो पता चला कि जिस नंबर से वाट्सअप मैसेज आया है। उसकी प्रोफाइल पर भगवान लिखा है। पुलिस को आशंका है कि कोई स्थानीय बदमाश लारेंस का नाम लेकर कारोबारी को धमका रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ