इंग्लैंड की आक्रामक रणनीति भारत के खिलाफ सफल नहीं रहेगी : हरभजन
नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आगाह किया है कि उसकी आक्रामक रणनीति भारत में नहीं चलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी से शुरु होगी। इसी सीरीज को लेकर हरभजन ने कहा कि इंग्लैंड के लिए ये सीरीज आसान नहीं होने वाली हैं। उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं!
हरभजन ने कहा, भारत के खिलाफ उनकी आक्रामक रणनीति सफल नहीं रहेगी। साथ ही कहा कि ये सीरीज काफी कठिन रहेगी और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इसका कारण ये है कि पहली ही गेंद से टर्न मिलेगा और दोनों तरफ के स्पिनरों को विकेट लेने का अवसर मिलेगा। हरभजन ने ये भी कहा,, दोनों टीमों के लिए टॉस काफी अहम रहेगा। इंग्लैंड को इस सीरीज में तभी लाभ मिलेगा।जब उन्हें स्पिनरों के अनुरुप पिच न मिले। दोनो टीमों के बीच पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में , दूसरा 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में, तीसरा 15 फरवरी से राजकोट में और चौथा 23 फरवरी से रांची में और पांचवा 7 मार्च से धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने पिछले कुछ समय के अंदर अपनी आक्रामक रणनीत से कई देशों में सीरीज जीती हैं। ऐसे में उसका मानना है कि भारत में भी उसे जीत मिलेगी।

पुणे पोर्शे हादसा मामला: आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, वैज्ञानिकों ने निकाली स्मार्ट तकनीक
Bhopal और Indore में प्रॉपर्टी रेट चढ़े, मेट्रोपॉलिटन एरिया तय होने का इंतजार
Bhopal के 100 से ज्यादा घरों में गंदा पानी, नलों से कीड़े निकलने से लोग परेशान
राज्य में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा
गठबंधन की मजबूती पर सवाल, वामपंथी नेताओं ने कहा- ऐसे नहीं चलेगा गठबंधन
‘हमदर्द बनेंगे पुलिसकर्मी’, Madhya Pradesh के ट्रेनिंग स्कूलों में नई पहल
आईपीएल 2026 के पहले 20 दिनों का कार्यक्रम जल्द जारी होगा: देवजीत सैकिया
सरकार का बड़ा कदम: ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को लेकर लोकसभा में प्रस्ताव