बालों की वृद्धि के लिए असरदार नुस्खा
बालों की वृद्धि: जैसे ही हमारे सिर से धीरे-धीरे बाल गिरने लगते हैं हमारी परेशानी और भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि हर किसी को बस यही टेंशन सताती रहती है कि जवानी या बुढ़ापे तक बाल बचेंगे भी या नहीं। बालों के ज्यादा झड़ने के साथ ही हम तरह-तरह के एंटी ट्रीटमेंट शुरू कर देते हैं, जिसमें एंटी-हेयर फॉल शैम्पू, जेल और हेयर ट्रांसप्लांट भी शामिल है।
लेकिन कैसा हो अगर हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएं जिसे लगाने से आपके न आने वाली जगह पर भी बाल आने शुरू हो जाए? एक ऐसा तेल है जो बालों की ग्रोथ को कई गुना तेजी से बढ़ा देगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
- सरसों का तेल- 2 कप
- करी पत्ता- 1/2 कप
- मेथी दाना- 1 चम्मच
आप चाहें तो बताई गई सामग्री को अपनी जरूरत अनुसार बढ़ा-घटा सकते हैं जैसे कि मेथी बालों के लिए फायदेमंद होता है तो आप इसे 1 की बजाय 2 चम्मच डाल सकते हैं।
- सबसे पहले आप एक गहरे तलवे वाला पैन लें और उसमें सरसों का तेल गर्म कर लें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो पैन में करी पत्ता और मेथी दाना डालकर अच्छे से पका दें।
- आप देखेंगे कि करी पत्ता और मेथी जाना काले होने लगे हैं और तेल का रंग बदलने लगा है।
- तेल को 20-30 मिनट तक पकाएं और जब अच्छे से पक जाए तो एक शीशी में भर लें।
- इसे अपने बालों पर लागाएं। जिस जगह पर हमारे बाल नहीं भी आते हैं ना जैसे बेबी हेयर वाली जगह, वहां भी आने शुरू हो जाएंगे।इस तेल में मेथी और तरी पत्ता का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि दोनों ही हमारे बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए फायदेमंद होते हैं। पहले अगर हम मेथी दाना की बात करें तो इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है, उन्हें सिल्की और शाइनी बनाने के साथ-साथ हेयर ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करता है।

कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न
Hero EV ने रखा नेपाल में कदम, जानिए लॉन्च हुई 3 ई-बाइक्स की खासियतें
परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
'रामायण' के बाद रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर सस्पेंस, 'धूम 4' पर दिया बड़ा अपडेट
भोपाल की इलेक्ट्रिक बस सेवा में देरी, अब इस दिन से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें
सावन शुरू होते ही विश्वनाथ धाम में AI अलर्ट, 2575 से ज्यादा कैमरों का सुरक्षा कवच
हिमाचल की पहाड़ियों में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई गंभीर घायल