कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर ED की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले के कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने बताया कि दोनों राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई में 31 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है।बता दें कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत सूर्य नारायण रेड्डी और भरत रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने बताया कि इस मामले में कर्नाटक के बेल्लारी में एफआईआर दर्ज कराया गया था और 10 फरवरी को तलाशी ली गई थी।जांच एजेंसी को तलाशी के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं, जो दर्शाते हैं कि भरत रेड्डी ने कथित तौर पर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुछ महीनों में लगभग 42 करोड़ रुपये नकद जुटाए थे और उसका उपयोग गैरकानूनी लेनदेन के लिए किया गया था।जानकारी के अनुसार, ईडी की छापेमारी में आपत्तिजनक दस्तावेजों का नेटवर्क, व्यावसायिक रिकॉर्ड और अचल व चल संपत्तियों का विवरण मिला है। एजेंसी ने बताया कि इस दौरान 31 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी के साथ कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए गए हैं, जिससे पता चलता है कि अवैध भुगतान के लिए नकदी जुटाने में भरत रेड्डी, उनके सहायक रत्ना बाबू और अन्य लोग शामिल हुए थे।

भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइन
हालात बिगड़ने पर प्रशासन सख्त, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
बिजली की मांग में इजाफा: फरवरी में 2% बढ़ी खपत, 133 अरब यूनिट पार
उड़ानों में बदलाव से अमृतसर के ट्रैवल इंडस्ट्री पर असर, पर्यटन कारोबार सुस्त
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, लुधियाना में पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट
खैरा की पोस्ट से भड़का विवाद, सदन में निंदा प्रस्ताव लाकर घेरा
ट्रंप प्रशासन पर कानूनी हमला: एंथ्रोपिक ने पेंटागन के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी
सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार: चांदी ₹9250 उछली, सोना ₹1.62 लाख पहुंचा