नकली दवा बेचने वाले सप्लायर पर ड्रग डिपार्टमेंट ने की बड़ी कार्रवाई
राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने आंखों के इंफेक्शन की नकली दवा बनाने और बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने रायपुर में नकली दवाओं के सप्लायर के साथ एक मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर भारी मात्रा में नकली आइ ड्राप जब्त किया है।
ड्रग डिपार्टमेंट ने नकली आइ ड्राप जब्त की
सहायक औषधि नियंत्रक बसंत कुमार कौशिक ने बताया कि तेलीबांधा स्थित छत्तीसगढ़ आई हॉस्पिटल के साई मेडिकल स्टोर्स से नकली आइ ड्राप की बेची जा रही थी। इस जानकारी मिलने पर टीम ने दबिश देकर मेडिकल स्टोर से नकली आइ ड्राप को जब्त किया है। इसके बाद टीम ने नकली दवाइयों के सप्लायर शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली आइ ड्राप जब्त की है।
नकली प्रिंट मटेरियल छपवाता था
सहायक औषधि नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि छापे के दौरान शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों से भारी मात्रा में प्रिंट मटेरियल जब्त किया गया है। शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स का संचालक पंडरी के एआर प्रिंटर्स से नकली प्रिंट मटेरियल छपवाता था और दूसरी कंपनी की आइ ड्रॉप्स पर चिपकाकर बिक्री करता था।
नकली दवा के कारोबार में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना
इस मामले में नकली दवाओं की बिक्री के कारोबार में संलिप्त सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि नकली दवाओं के कारोबार में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है।

भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे