यूपी में कांवड़ रूट की ड्रोन से निगरानी
मुजफ्फरनगर । यूपी में कांवड़ रूट पर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड तैनात है। लखनऊ से एटीएस कमांडो बख्तरबंद गाड़ियों से शनिवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ रूट पर सिक्योरिटी व्यवस्था को देखा। स्थानीय खुफिया विभाग भी ड्रोन से कांवड़ रूट की निगरानी कर रहा है।
मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि हरिद्वार से करीब 5 करोड़ कांवड़िए जल लेकर करीब ढाई करोड़ कांवड़िए मुजफ्फरनगर होकर जाते हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी से कांवड़िए शहर के शिव चौक में परिक्रमा करके आगे बढ़ते हैं। इस बार कांवड़ यात्रा पर हमले की आशंका के चलते कमांडो तैनात किए हैं। भीड़ और रक्षा के मद्देनजर मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है।

भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा