दिग्विजय सिंह पर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट से मिला नोटिस
जबलपुर: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. जबलपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है. बीजेपी विधायक सुशील तिवारी उर्फ इंदु के खिलाफ मानहानि केस में कोर्ट ने यह नोटिस दिया है. मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई 2025 को होगी.
दिग्विजय सिंह ने इंदु तिवारी पर लगाए थे आरोप
दरअसल, यह मामला 15 मई 2023 का है. जबलपुर में दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान उन्होंने पनागर सीट से बीजेपी विधायक सुशील तिवारी इंदु पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. दिग्विजय सिंह ने कहा था कि " इंदु तिवारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन का 50-60 प्रतिशत हिस्सा बाजार में बेच देते हैं. दिग्विजय सिंह का यह बयान सुर्खियों मे रहा था. साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट डाला था.
दिग्विजय के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की
दिग्विजय सिंह के इस बयान के खिलाफ इंदु तिवारी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दायर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह एक प्रतिष्ठित जनसेवक हैं. उन्होंने अपनी मेहनत से समाज में छवि बनाई है. जिसे दिग्विजय सिंह द्वारा झूठे आरोप लगाकर खराब किया गया है. दिग्विजय सिंह के बयान से लोगों में मेरे खिलाफ भ्रम फैला है. साथ ही उस वक्त उनके पक्ष में हुए मतदान में कमी आई है.
बीजेपी विधायक सुशील तिवारी ने मामल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का दावा करते हुए कानूनी नोटिस भेजा था. इंदु तिवारी ने दिग्विजय सिंह से सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही थी.
21 जुलाई को MP-MLA कोर्ट में सुनवाई
इस मामले में बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आवेदक के बयान दर्ज हो गए हैं. हालांकि अनावेदक यानि दिग्विजय सिंह का पक्ष जानना भी जरूरी है. लिहाजा कोर्ट ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी किया है. इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी. जिसमें दिग्विजय सिंह को भी जाना होगा.

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला