घर पर बनाएं चना दाल फ्राई बनाने की ढाबा स्टाइल आसान रेसिपी
भारतीय भोजन में दाल के लिए एक खास जगह है। इसकी कई किस्मों को अलग-अलग तरीके से बनाकर खाया जाता है। बॉडी को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देने के साथ-साथ ये शरीर से जुड़ी तमाम तरह की कमजोरियों को भी दूर करने का काम करती है। सर्दियों में दाल के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। किसी शुभ काम में भी लोग इसे बनाना अच्छा मानते हैं। ऐसे में विटामिन और मिनरल्स से लबरेज सेहत का ये खजाना बहुत खास है। इस आर्टिकल में हम आपको चना दाल फ्राई बनाने की ढाबा स्टाइल आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे कोई भी खाएगा तो उंगलियां चाटता रह जाएगा।
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
चना दाल - 1 कप
पानी - 3 कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट -1/2 चम्मच
कटा हुआ टमाटर - 1 छोटी कटोरी
कटी हुई प्याज - 1 छोटी कटोरी
गरम मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
तेल - 2 बड़े चमच
विधि :
- एक कप चना दाल लें और उसे धोकर उबालने के लिए एक प्रेशर कुकर में रख दें। इसे 3 कप पानी के साथ उबालें।
- जब ये उबल जाए तो इसमें 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालें और दोबारा प्रेशर कुकर को बंद कर दें, अब दाल में 5-6 सीटियां लगने तक पकाएं।
- इसके बाद एक पैन लें और उसमें तड़का तैयार कर लें। इसके लिए गर्म तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर तड़का लगाएं। अगर कड़ी पत्ता का फ्लेवर पसंद करते हैं तो इस तड़के में उसे भी शामिल कर लें।
- अब इस पेस्ट में बारीक कटे हुए टमाटर और प्याज डालें। अच्छे से मिक्स कर लें और अब गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- सब्जियां पकने के बाद, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। अच्छे से मिला कर मसाले भूनें।
- इसके बाद उबाली हुई दाल को इस सब्जी मिश्रण में मिला कर थोड़ी 5 मिनट कुक कर लें।
- अब आपकी चना दाल तैयार है। इसे धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मा गर्म ही सर्व करें। यकीन मानिए, रोटी या चावल दोनों के ही साथ ये खाने में ढाबे वाला लाजवाब फील देगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई