डीएम से अधूरे सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग
बस्ती। नगर पालिका के वार्ड संख्या 17 पुराना डाक खाना पटवा स्कूल के पीछे डूडा द्वारा सुमन के मकान से राजेश सिंह के मकान तक इण्टर लांकिग और सड़क निर्माण का बोर्ड लगा दिया गया है किन्तु ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा नहीं किया गया। सुमन के मकान से वंदना के मकान तक 20 मीटर बनाकर छोड़ दिया गया । 110 मीटर का कार्य नहीं कराया गया। मनोज कुमार एवं अन्य मोहल्ला वासियों ने जिलाधिकारी एवं सम्बंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र देकर इण्टर लांकिग सड़क का निर्माण पूरा कराये जाने की मांग किया है। नागरिकों ने अपने पैसे से मिट्टी की पटाई करायी और सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। लोगों के घरों का पानी दूसरे के प्लाट में बहता है जिससे आये दिन समस्या पैदा होती है।
नागरिकों ने बताया कि बोर्ड लगवाकर अधूरा कार्य कराते हुये ठेकेदार ने चुप्पी साध लिया। मोहल्ले के घनश्याम सिंह, वंदना पाठक, रीना जायसवाल, राम बहादुर सिंह, प्रशान्त बरगाह आदि ने मांग किया है कि अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराया जाय।

दिल्ली में हड़कंप: लाल किला और विधानसभा पर हमले की चेतावनी
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
झारखंड में हेमंत सोरेन और पत्नी ने डाला वोट, आम जनता को किया प्रेरित
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
लोकतंत्र का महापर्व: पलामू में सुबह से ही लगी लंबी कतारें, सुरक्षा बलों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण मतदान जारी
सावधान! वोट डालने जाने से पहले देख लें ये गाइडलाइन, रांची में बैलेट पेपर से हो रही है वोटिंग
झारखंड : रांची समेत 8 जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका; जानें अपने जिले का हाल.
विधानसभा में बीपीएल शर्त बनी बवाल की वजह, सरकार पर बढ़ा दबाव