बेटी का लंदन में अकाउंट 60 लाख के गहने
मैनपुरी। (Dimple Yadav Net Worth) सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पास करीब 15 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इसमें करीब 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने शामिल हैं। डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है।
बीकॉम शिक्षित डिंपल यादव के हाथ में 5.72 लाख रुपये नकद भी हैं, जबकि पति अखिलेश यादव के पास करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 25 लाख से अधिक की नकदी हाथ में है। कई बैंकों में संचालित खातों में भी लाखों रुपया जमा है।
चार करोड़ से अधिक चल संपत्ति
मंगलवार को नामांकन (Mainpuri Lok Sabha Seat) के साथ सपा प्रत्याशी डिंपल यादव द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, वर्तमान में उनके पास चार करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 10.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। डिंपल यादव के पास दो साल पहले 59.76 लाख रुपये के गहने थे, अब भी उतने ही हैं।
उन पर और पति अखिलेश यादव पर कई लाख की देनदारी भी है। 46 वर्षीय डिंपल यादव पर कोई मुकदमा नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार, उनके पति अखिलेश यादव पर वर्तमान में करीब 25 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
देनदारी भी है डिंपल पर
सपा प्रत्याशी कर्जदार भी हैं, उन पर 74 लाख से अधिक ऋण है, जबकि अखिलेश यादव पर करीब 25 लाख का ऋण है। दो साल पहले उप चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में डिंपल यादव ने 59 लाख के गहने बताए थे, जो आज भी हैं। दोनों के एलआईसी, जनरल इंश्योरेंस आदि में लाखों की धनराशि भी है।
आश्रित अदिति भी लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं, इनके खाते में कई लाख जमा है। अन्य आश्रित अर्जुन यादव और टीना पर कोई संपत्ति और नकदी नहीं है। अदिति का लंदन में भी खाता है।

‘मैं तेरी पत्नी के पैर की जूती बनकर भी रह लेती…’ सुसाइड नोट ने सबको किया भावुक
चुनाव रद्द होने पर कांग्रेस का विरोध, अरुण यादव ने उठाए सवाल
अठावले का बयान: राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोकने की वजह बताई
गैस संकट के बीच संजय राउत का हमला, पीएम से किया नाले वाली गैस पर सवाल
राजस्थान दिवस की तैयारियां तेज, 14 मार्च से शुरू होंगे कार्यक्रम
बिजली बकाया पर राहत की सौगात, 22.14 लाख उपभोक्ताओं को फायदा
LPG सप्लाई की समीक्षा, शासन ने जिलों को निर्बाध वितरण सुनिश्चित करने को कहा
मध्य प्रदेश में पहली बार 17 जिलों में महिला कलेक्टर, मोहन सरकार का बड़ा कदम