तांबे की कीमत 11 महीने के उच्चतम स्तर पर
मुंबई । चीनी स्मेल्टरों द्वारा उत्पादन में कटौती पर सहमति के बाद तांबे की कीमत 11 महीने के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। लंदन मेटल एक्सचेंज पर तीन महीने का तांबा वायदा 1.5 फीसदी बढ़ गया और अप्रैल 2023 के बाद पहली बार 9,000 डॉलर प्रति टन के स्तर को पार कर गया। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में मई में डिलीवरी वाले तांबे की कीमत बढ़कर 4.06 डॉलर प्रति पाउंड (8,932 प्रति टन) पर पहुंच गईं। शंघाई वायदा एक्सचेंज में तांबा दो साल के उच्चतम स्तर 70,460 युआन प्रति टन पर पहुंच गया। गौरतलब है कि हाल ही में चीनी तांबा स्मेल्टरों द्वारा कीमतें बढ़ाने के प्रयास में कटौती करने पर समझौता हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि अभी तांबें की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, ये जून 2024 तक 9,500 डॉलर प्रति पर जा सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
नए नियम लागू, गंदगी फैलाने वालों के लिए कड़ी सजा
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ