जांजगीर चांपा में कंटेनर ने 3 महिलाओं को टक्कर मारी, कांस्टेबल की पत्नी की मौत
जांजगीर चांपा: जिले में तेज रफ्तार मिनी कंटेनर वाहन के चालक ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली तीन महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 30 वर्षीय महिला लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।
तीन महिलाओं को कार ने मारी टक्कर
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बुधवार की सुबह करीब 6.30 बजे लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे पुलिस लाइन के पास सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पोस्टल पार्सल मिनी कंटेनर वाहन आया और तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में लक्ष्मी भारद्वाज के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति यादव और सुनीता बरेठ को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है।
आरक्षक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हो गई है। मिनी कंटेनर वाहन के चालक को पकड़ लिया गया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू की बाड़ेबंदी की तैयारी
मसौढ़ी में बड़ी वारदात, मंदिर से कीमती मूर्तियां गायब
होर्मुज जलडमरूमध्य से आई LPG खेप से मिलेगी राहत
कीमती धातुओं में तेजी, निवेशकों की नजर फेड के फैसलों पर
घरेलू बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, वहीं रुपये में 14 पैसे की गिरावट
टीम से बाहर होने पर भड़के खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम पर लगाए गंभीर आरोप
नवरात्र से पहले गैस की किल्लत, डोंगरगढ़ के व्यवसायियों का SDM ऑफिस घेराव
क्रिकेट से राजनीति तक का सफर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अब चुनावी मैदान में
सप्लाई बाधित, कई इलाकों में संकट गहराया
IPL 2026 में SRH की कप्तानी पर सस्पेंस, कमिंस की गैरमौजूदगी बनी चिंता