जम्मू के रियासी में आतंकी हमले की साजिश, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर दहशतगर्दों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की हिमाकत की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक रियासी के शिकारी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है. इसके अलावा पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
दरअसल कल यानी शुक्रवार देर रात जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. जहां भारतीय सेना,सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. जिसमें सुरक्षाबलों के घेरे में दो आतंकियों के फंसे होने की सूचना दी है. फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है.
रियासी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के रियासी में चस्साना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिकारी क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खबर है कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया है. वहीं आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ भी जारी है.
रियासी में सर्च अभियान जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑपरेशन को लेकर जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि शिकारी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर पुलिस सेना और सीआरपीएफ की पूरी टीम इस सर्च अभियान में जुटी हुई है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल