इंडिया गठबंधन संकट के लिए पूरी तरह कांग्रेस जिम्मेदार : संजय राउत
नागपुर । शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने विपक्षी गठबंधन, इंडिया ब्लॉक, को लेकर बड़ा बयान दे दिया। राउत ने कहा कि इंडिया ब्लॉक में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इंडिया गठबंधन को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। राउत ने कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक की सबसे बड़ी पार्टी बताकर कहा कि गठबंधन की मजबूती के लिए कांग्रेस को जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की शुरुआत लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर लड़ने के मकसद से हुई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हुई है, जो कि कांग्रेस की जिम्मेदारी थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस जिम्मेदारी को नहीं निभा रही है।
राउत ने साफ कर दिया कि विपक्षी गठबंधन के सफल होने के लिए सभी पार्टियों को मिलकर एक मजबूत रणनीति बनानी होगी और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाना होगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से आग्रह किया कि वे अपने अंदरूनी मतभेदों को खत्म कर, इंडिया ब्लॉक की दिशा में काम करने के लिए एकजुट हो। राउत ने कहा कि इंडिया गठबंधन का भविष्य अब इस बात पर निर्भर करेगा कि सभी दल मिलकर कितनी जल्दी काम करते हैं, ताकि आगामी चुनावों में मजबूती से खड़ा हुआ सशक्त विपक्ष तैयार किया जा सके।

केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CM बनते ही फुल एक्शन में सम्राट चौधरी, पहली ही बैठक में अधिकारियों को दिखाया सख्त रुख