IPL मुकाबलों से पहले टीम में बढ़ा आत्मविश्वास
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस 24 मार्च को बंगलूरू पहुंचने वाले हैं।
खिलाड़ियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास
हालांकि, यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि कमिंस फिटनेस समस्याओं की वजह से सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके बावजूद, उनका टीम से जुड़ना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह उम्मीद से पहले वापसी कर सकते हैं। कमिंस एक बड़े खिलाड़ी और सफल कप्तान हैं। उनके होने से निश्चित रूप से एसआरएच के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई
कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को एसआरएच की कप्तानी सौंपी गई है। ईशान 25 मार्च को मुंबई में होने वाली आईपीएल कप्तानों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में फोटो सेशन से होगी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ब्रॉडकास्टर्स के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
ये खिलाड़ी भी शुरुआती मैचों से बाहर
कमिंस के अलावा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं है, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीजन को देखते हुए स्टार्क के वर्कलोड को मैनेज कर रहा है।
ईशान मलिंगा को भी मिला एनओसी
एसआरएच के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी दे दी है। मलिंगा के आने से टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी। मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। वह कामिंदु मेंडिस के साथ भारत आएंगे। मेंडिस को पहले ही एनओसी मिल चुकी है।
हसरंगा और पथिराना अभी तक फिट नहीं
श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना ने अब तक अपने फिटनेस टेस्ट पूरे नहीं किए हैं, जिससे उनके आईपीएल में शामिल होने में देरी हो सकती है। एसआरएच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ उद्घाटन मुकाबला खेलेगी।

पारिवारिक साजिश का खुलासा, बेटे और मां ने मिलकर बनाया हत्या का प्लान
RCB की रणनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव
विशाखापत्तनम कार्यक्रम की तस्वीरें पाक एजेंटों को भेजने का खुलासा
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुई मुलाकात, कलेक्टर से मिलने बैठी रहीं अध्यक्ष
युवाओं को जल्द नियुक्ति देने की दिशा में बड़ा कदम
क्या लखनऊ पहली बार ट्रॉफी उठाने में सफल होगी?
महाकाल लोक क्षेत्र में अवैध मकान-होटलों पर चला बुलडोजर