रायपुर में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी, आरोपी पर FIR दर्ज
राजधानी : रायपुर के कबीर नगर इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को लगातार डराने-धमकाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। Raipur College Student Harassment Case में पीड़िता की शिकायत पर कबीर नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है।
पीड़िता कबीर नगर के गुरुनानक चौक क्षेत्र की रहने वाली है और मैट्स कॉलेज में बी.कॉम की छात्रा है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी आरव रॉय, पिता अशोक रॉय, निवासी टीचर्स कॉलोनी, अक्टूबर 2025 से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि आरोपी उसे अकेला पाकर जबरन हाथ पकड़ता था और अपमानजनक हरकतें करता था।
शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक ने छात्रा पर जबरन ‘नाजायज दोस्ती’ का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उसने अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। इस वजह से छात्रा लंबे समय से मानसिक तनाव में थी, लेकिन हालात बिगड़ने पर उसने पुलिस की शरण ली।
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसके दोस्त नमन साहू से बातचीत बंद करने के लिए दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह छात्रा और उसके दोस्त को जान से मार देगा। इस मुद्दे को लेकर पहले भी आरोपी और नमन के बीच बहस हो चुकी है।
कबीर नगर थाना पुलिस ने Raipur College Student Harassment Case में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर छात्राओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न