सीएम विष्णुदेव साय- हम अब फिर से बनेंगे विश्वगुरु
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि रामलला आ गए हैं। अब प्रदेश और देश में रामराज्य स्थापित होगा। रामराज्य में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। हमारा देश विश्वगुरु था। मुगलों और अंग्रेजों के शासन के समय इसमें समस्याएं आईं, लेकिन अब हम फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं।रविवार को कचहरी चौक स्थित शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन की ओर से राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक (गुरु) तो भगवान से भी बड़े होते हैं। गुरु ही भगवान से परिचय कराते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता शबरी की भक्ति और भगवान राम के आने की प्रतीक्षा को जिस तरह रेखांकित किया, उसने छत्तीसगढ़वासियों को द्रवित कर दिया है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है, इसलिए हमारी प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं है। पूरे प्रदेश में इस तिथि को रामोत्सव के रूप में मनाया गया।मुख्यमंत्री ने लिखा कि मैंने इस अवसर पर माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अवलोकन करने का निश्चय किया। अभिजीत मुहूर्त के शुभ क्षणों में जब आपने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तो यह हम सबके लिए उल्लास का, भावुकता का और गौरव का क्षण था।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद