सीएम ने दी मंजूरी, झारखंड के लिए नए सुधारों का होगा आगाज
झारखंड: समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामान्य सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आइसीटी लैब की स्थापना की जाती रही है। अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास और आइसीटी लैब की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इन आवासीय विद्यालयों में अनाथ एवं नक्सल प्रभावित परिवार के बच्चे पढ़ते हैं।
सीएम ने दी मंजूरी, झारखंड के लिए नए सुधारों का होगा आगाज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में मानव तस्करी से मुक्त कराए गए बच्चों, एकल अभिभावक वाले तथा बिना अभिभावक सुरक्षा वाले बच्चों का भी नामांकन होता है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आइसीटी लैब की स्थापना को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
झारखंड में 26 नए विद्यालयों की शुरुआत, छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 26 नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय संचालित होते हैं। रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग और बोकारो में दो-दो ऐसे आवासीय विद्यालय संचालित हैं।
वहीं, गढ़वा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, चतरा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, कोडरमा तथा पाकुड़ में एक-एक विद्यालय संचालित हैं।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन