12वीं के छात्र की दरिंदगी, शिक्षिका की हालत गंभीर
आगरा|उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक ने एक छात्र को इस कदर हैवान बना दिया कि उसने अपनी ही शिक्षिका का जीवन नर्क बना दिया। शहर के कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 के एक छात्र ने अपनी ही टीचर से पहले क्लास में ही छेड़छाड़ शुरू की। इसकी शिकायत छात्र के परिवार से हुई तो कुछ समय सब ठीक रहा। इसके बाद दोबारा उसने गलत हरकतें शुरू कर दीं। अंततः टीचर ने स्कूल ही छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगी। छात्र इतने पर भी नहीं माना और टीचर का वहां भी पीछा शुरू कर दिया। टीचर ने विरोध किया तो खौफनाक कदम उठा लिया। बीच रास्ते टीचर को रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। टीचर के दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र फरार हो गया। खून से लथपथ शिक्षका को गंभीर हालत में मैनपुरी से आगरा रेफर किया गया है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
PTM में शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा आरोपी
शिक्षिका के भाई ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट बताया कि उसकी बहन पहले शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (PTM) में छात्र की मां से की थी। तब उसकी मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया।
बिना धांय-धांय 50 हजार का इनामी गैंगस्टर आकाश यादव गिरफ्तार, STF ने गोंडा पकड़ा
बदला स्कूल, फिर भी पीछा करता रहा 'सनकी'
छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई। वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में शिक्षिका को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।
धारदार हथियार से चेहरे पर किया वार
20 जनवरी को शिक्षिका ज्योति रोड पर एक छात्र को ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए अखंड ने उन्हें रोक लिया। शिक्षिका के साथ छेड़खानी करने लगा। जब शिक्षिका ने इसका कड़ा विरोध किया तो उसने पास रखे धारदार हथियार से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शिक्षिका के दोनों होंठ काट डाले।
आगरा में चल रहा है इलाज, आरोपी फरार
अचानक सरेराह हुई घटना से सनसनी फैल गई। शिक्षिका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।कोतवाली प्रभारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी अखंड प्रताप के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें छात्र की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम
लंदन में सड़क हादसे का शिकार ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मनजीत सिंह राल; अस्पताल में भर्ती
राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद गिरफ्तारी
नाथद्वारा में भक्तों के लिए अहम सूचना, बदला दर्शन शेड्यूल
राजस्थान में बदला मौसम मिजाज, जल्दी पड़ेगी भीषण गर्मी