मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के ग्रामीण एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के करीब 4 हजार युवाओं को रोजगार के लिये नियुक्ति-पत्र वितरित किये। इसमें लगभग एक हजार युवतियॉ शामिल है, जिनका बैंगलोर की कंपनियों में प्लेसमेंट हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 850 युवाओं को गृह विभाग के विशेष दस्ते में नौकारी के नियुक्ति-पत्र भी सौंपे। इतनी बड़ी संख्या में जिले के ग्रामीण एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलने से न केवल उनका एवं परिवार का भविष्य संवरेगा साथ ही नक्सलवाद जैसी चुनौती को खत्म करने में मदद मिलेगी। बालाघाट के कटंगी तहसील में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, कंपनी के प्रतिनिधियों, चयनित अभ्यर्थी और उनके परिजन शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कलेक्टर मृणाल मीना ने देश की प्रतिष्ठित कंपनियों से चर्चा उपरांत सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में 20 से 22 सितम्बर तक रोजगार महोत्सव का आयोजन कराया। कंपनियों द्वारा लगभग 5 हजार युवाओं की भर्ती की जाना है। तीन दिन के इस महोत्सव में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शासकीय विभागों के सहयोग से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक युवाओं को शामिल कराया गया और उन्हें बालाघाट पहुंचाने में मदद की गई। इस रोजगार महोत्सव में टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रानिक्स, एमआरएफ, क्यूमयुईएसएस बैंगलुरू, एल एंड टी, सीआईआई छिंदवाड़ा, रेमंड कंपनी एवं अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 10वीं पास, 12वीं पास एवं आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त 2734 युवाओं का इंटरव्यू लेकर चयन किया गया है। इसमें 1889 युवक एवं 845 युवतियॉ शामिल है।
पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये विशेष कैम्प लगाया गया जिसमें 500 युवाओं का चयन एल एंड टी कंपनी द्वारा किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में आयोजित किये गए रोजगार मेलों में भी 500 युवाओं का चयन किया गया है। इस प्रकार बालाघाट के ग्रामीण एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 3734 युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी