महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने से अफरा-तफरी, कई टेंट जले
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी अनुसार यह आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की अनेक गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू कर लिया गया। इस बीच एलपीजी सिलेंडर फटने की भी खबर है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि टेंट में खाना बनाते समय आग लगी होगी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस आग की चपेट में आस-पास के अन्य टेंट भी आ गए। इस आग के कारण गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है। आग की चपेट में आने के कारण 20 से 25 टेंट जल गए। बताया जा रहा है कि सर्वप्रथम आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लगी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और इलाके को सील कर आग को काबू करने की भरसक कोशिश की गई। हवा तेज होने के कारण आग फैली लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण महाकुंभ में कई टेंट जल गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से टेंट में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इस घटना में फिलहाल किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। आग इतनी भीषण थी कि महाकुंभ मेले क्षेत्र वाले आसमान में काला धुआं छा गया। सोशल मीडिया पर आग भड़कने का वीडिया वायरल हुआ है।

रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
हीरा नगरी में जुटेगा उद्योग जगत: वाइब्रेंट गुजरात कॉन्फ्रेंस की तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने की समीक्षा
सुशासन की नई इबारत: प्रचंड जीत के बाद गुजरात सरकार का लक्ष्य—हर द्वार तक पहुंचेगी योजना की कतार