सेलेब्स ने जन्माष्टमी पर फैंस को दी शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर छाया उत्सव का माहौल
हर बार की तरह कृष्ण जन्माष्टमी इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है. मंदिर से लेकर बाजारों तक हर तरफ नंद गोपाल के जन्म की रौनक है. फिल्मी गलियारों में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है. बॉलीवुड सेलेब्स जन्माष्टमी के खास मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं. वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, रकुल प्रीत सिंह, शिल्पा शेट्टी समेत कई सितारों ने कान्हा के जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी हैं. आइए जानते हैं.
मनोज बाजपेयी ने जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का मुरली बजाते हुए पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं…भगवान कृष्ण आपके जीवन को खुशियों और सुख, समृद्धि से भर दें.
शिल्पा शेट्टी से रकुल प्रीत तक, तमाम सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
श्रद्धा कपूर ने कान्हा के जन्मोत्सव के मौके पर बहुत ही प्यारा सा भजन शेयर किया है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते दिख रहे हैं और राधा उनके कंधे पर सिर टिकाकर खड़ी है. एक्ट्रेस ने बहुत ही खास अंदाज में बधाई दी है.
इस मौके पर मौनी रॉय ने भी कान्हा के जन्मोत्सव की बधाई दी है. मौनी ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें श्रीकृष्ण हाथों में मुरली पकड़े नजर आ रहे हैं और पीछे की ओर खूबसूरत सा मोरपंख है. साथ ही लिखा है जन्माष्टमी की बधाई.
हेमा मालिनी की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कान्हा जी का मुरली बजाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह गाय के पास खड़े हैं.
शिल्पा शेट्टी ने भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं और कान्हा जी का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, द जन्माष्टमी, इस मौके पर प्यार और आशा के साथ त्योहार मनाते हैं.
माधुरी दीक्षित ने कृष्णा की मुरली के साथ फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, नटखट, नंदलाल हमेशा आपको खुश रखें…जन्माष्टमी की शुभकामनाएं.
वरुण धवन ने भी जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा जी का प्यारा सा पोस्टर शेयर किया है और लिखा , हैप्पी जन्माष्टमी.
इस खास उत्सव की बधाई देने में सनी देओल भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने कृष्णा जी की माखन भरी मटकी और मोरपंख के साथ जन्माष्टमी की बधाई दी है.
रकुल प्रीत सिंह ने भी फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कृष्णा जी का पोस्टर शेयर किया है और हैप्पी जन्माष्टमी लिखा.
तमन्ना भाटिया ने कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर बांसुरी बजाते हुए श्रीकृष्ण का पोस्टर शेयर किया है और शुभकामनाएं दी हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने