सीबीआई ने सीजीएसटी के दो अधिकारियों को पकड़ा
मुंबई । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नवी मुंबई के बेलापुर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सहायक आयुक्त और एक निरीक्षक को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
सीबीआई की विज्ञप्ति के मुताबिक, एक ट्रांसपोर्ट फर्म के साझेदार को सेवा कर से संबंधित कारण बताओ नोटिस मिला था। जिसके बाद आरोपी सहायक आयुक्त ने मामले को निपटाने के लिए छह लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें कहा गया, बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई। ट्रांसपोर्ट फर्म के साझेदार एवं मामले में शिकायतकर्ता को यह राशि सीजीएसटी निरीक्षक को देने के लिए कहा गया था। जाल बिछाकर निरीक्षक को रिश्वत लेकर पकड़ा गया। इसके तुरंत बाद सहायक आयुक्त को गिरफ्तार किया गया।’’

कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लोकसभा में
राज्यसभा की 11 सीटों के लिए 3 राज्यों में मुकाबला, बाकी 26 सदस्य निर्विरोध चुने गए
महाराष्ट्र सरकार के विरोध के बावजूद नाबालिग के पिता को मिली जमानत
भोपाल में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की समीक्षा, जमाखोरी पर होगी कार्रवाई
नशे में लापरवाही बनी जानलेवा: असलहा लहराने से युवती की गोली लगने से मौत
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान