यूपी के मंत्री के काफिले की गाड़ी टकराई, ड्रायवर और 3 जवान घायल
गोरखपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में मंत्री की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के तीन जवान और बोलेरो गाड़ी के चालक घायल हो गए हैं। दुर्घटना उस समय हुई, जब मंत्री की सुरक्षा में चल रही बोलेरो गाड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा गई।
आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बोलेरो गाड़ी में मंत्री की सुरक्षा में तैनात तीन सीआरपीएफ जवान और चालक सवार थे। इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के दो जवानों को सिर में चोटें आईं है, जबकि एक जवान के हाथ में गंभीर चोट लगी। बोलेरो चालक को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मंत्री नंदी ने घायल जवानों को अपनी गाड़ी में बिठाया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां उनका इलाज किया गया। इसके बाद मंत्री ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजने का फैसला लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती के एडिशनल एसपी और सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री नंदी घायल जवानों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय मंत्री नंदी जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार थे, वह बोलेरो गाड़ी से कुछ सेकंड पहले ही आगे निकली थी, वरना वह भी दुर्घटना का शिकार हो जाती। बोलेरो गाड़ी के बाद चल रही ट्रैक्टर से टकरा गई थी। वहीं यह दुर्घटना प्रदेश के मंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए चिंता का कारण बन गई है, जबकि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
25 दिन में सिलेंडर की भारी कमी, युद्ध के कारण उज्जैन के होटल-रेस्टोरेंट परेशान
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी
निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय अवधि में पूर्ण करें : मंत्री सिलावट
बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव