कप्तान शुभमन गिल हड़बड़ी में कर बैठे ब्लंडर
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट में गिल युग का आरंभ प्रचंड हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में पहले ही टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 359 रन ठोक दिए। यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया तो वहीं कप्तान शुभमन गिल 127 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि, टेस्ट के नए कप्तान गिल से हड़बड़ी में एक ब्लंडर हो गया। ऐसे में अब आईसीसी उन पर जुर्माना लगा सकती है।
काले मोजे पहनकर उतरे गिल
दरअसल बल्लेबाजी या कप्तानी नहीं गिल अपने मोजे के कारण मुसीबत में फंस सकते हैं। 24 साल के गिल को ICC के ड्रेस कोड नियमों के संभावित उल्लंघन के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, गिल पहले दिन काले मोजे पहनकर मैदान पर उतर गए। टेस्ट मैचों में सफेद मोजे पहने जाने की परंपरा है। ऐसे में यह ICC के कपड़ों और इक्यूपमेंट के नियमों का उल्लंघन हो सकता है। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) इसे निर्धारित करता है।
जानें क्या है आईसीसी का नियम
ICC के अपडेट किए गए नियमों (मई 2023 से प्रभावी) के खंड 19.45 के अनुसार, टेस्ट मैचों में खिलाड़ियों को केवल "सफेद, क्रीम या हल्के भूरे रंग के मोजे" पहनने की अनुमति है। जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में खिलाड़ियों को अपनी ट्राउजर के रंग से मेल खाते मोजे पहनने की अनुमति है। मोजे के नियम टेस्ट में अधिक सख्त हैं। गिल को सजा मिलेगी या नहीं, यह मैच रेफरी के आकलन पर निर्भर करता है। यदि उल्लंघन को लेवल 1 का अपराध माना जाता है तो गिल पर मैच फीस का 10 से 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर यह पाया जाता है कि उल्लंघन धोखे से हुआ तो वह सजा से बच सकते हैं।
पहले दिन का हाल
पहले दिन के खेल की बात करें तो स्टंप तक भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 127 रन और ऋषभ पंत 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने धांसू शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। यशस्वी ने 159 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। साथ ही केएल राहुल ने 42 रन बनाए। डेब्यू टेस्ट खेल रहे साई सुदर्शन खाता तक नहीं खोल पाए।

हादसे से मची चीख-पुकार: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से ऑटो सवार 3 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
जमीन विवाद ने ली तीन जान: मां और दो बच्चों का बेरहमी से कत्ल, इलाके में पसरा मातम
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल
राजस्थान की सियासत में उबाल: मदन राठौड़ और टीकाराम जूली के बीच जुबानी जंग तेज, महिला सम्मान पर छिड़ी रार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सांवलिया सेठ के दरबार में अजब-गजब चढ़ावा, मोबाइल कवर से अफीम के पौधे तक सब कुछ