महीने भर के लिए राशन खरीदें और पैसे बचाएं
महंगाई के इस दौर में घर का बजट संतुलित रखना एक बड़ी चुनौती रहती है। मगर 'स्मार्ट ग्रोसरी प्लानिंग' के जरिए आप हर महीने अपने राशन के खर्च में 20% से 30% तक की बचत कर सकते हैं। राशन खरीदते समय आमतौर पर लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि वे बिना सोचे-समझे सामान खरीदने लगते हैं, जिससे हम उन चीजों पर पैसा खर्च कर देते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं होती।बचत की शुरुआत बाजार जाने से पहले आपके किचन से होनी चाहिए। सबसे पहले अपनी रसोई का इन्वेंट्री चेक करें और देखें कि पिछला कितना सामान बचा हुआ है। इसके बाद एक व्यवस्थित सूची तैयार करें। महीने भर का राशन थोक में खरीदना हमेशा फुटकर खरीदारी से सस्ता पड़ता है, क्योंकि इसमें आपको 'मल्टी-पैक' डिस्काउंट का लाभ मिलता है। सही प्लानिंग न सिर्फ आपका पैसा बचाती है, बल्कि बार-बार बाजार जाने के समय और ईंधन के खर्च को भी कम करती है।
कैसे कैटेगरी-वाइज लिस्ट तैयर करें?
लिस्ट बनाने का सबसे अच्छा तरीका उसे केटेगरी में बांटें, जैसे अनाज, दालें, मसाले, डेयरी और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की लिस्ट बनाएं।अपनी लिस्ट में 'जरूरी चीजों' और 'इच्छा वाली चीजों' के बीच अंतर करें। सबसे पहले बुनियादी जरूरत का सामान लिखें।अगर आप डिजिटल लिस्ट का उपयोग करते हैं, तो आप घर के अन्य सदस्यों के साथ भी इसे शेयर कर सकते हैं ताकि कोई जरूरी चीज न छूट जाए।
थोक खरीदारी और जेनेरिक ब्रांड्स को प्रथमिकता दें
चावल, आटा, दाल और तेल जैसी चीजें जो जल्दी खराब नहीं होतीं, उन्हें हमेशा बड़े पैक में खरीदें।बड़े पैक की 'यूनिट प्राइस' (प्रति किलो कीमत) हमेशा कम होती है। साथ ही विज्ञापनों वाले महंगे ब्रांड्स के बजाय स्टोर के अपने 'जेनेरिक ब्रांड्स' को प्रथमिकता दें।ग्रोसरी में जेनेरिक ब्रांड्स की गुणवत्ता अक्सर बड़े ब्रांड्स जैसी ही होती है, लेकिन इनकी कीमत 15-40% तक कम हो सकती है।
डिस्काउंट, सेल और खरीदारी का सही समय
महीने की पहली तारीख के बजाय 'मंथ-एंड सेल' या 'मिड-वीक डिस्काउंट' के दौरान खरीदारी करें।सुपरमार्केट के 'लॉयल्टी कार्ड' का उपयोग करें और कैश-बैक ऑफर्स या कूपन्स को रिडीम करें।ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप्स पर 'प्राइस कंपेरिजन' जरूर करें। कई बार ऑनलाइन स्टोर्स पर ऑफलाइन के मुकाबले बेहतर डील्स मिल जाती हैं।
बजट फ्रेंडली शॉपिंग के लिए इन गोल्डन रूल्स का पालन करें
खरीदारी के लिए कभी भी 'खाली पेट' न जाएं, क्योंकि भूख लगने पर हम अक्सर अनावश्यक जंक फूड और स्नैक्स ज्यादा खरीद लेते हैं।सुपरमार्केट में सामान रखने के तरीके के मनोवैज्ञानिक जाल से बचें, अक्सर महंगे सामान आंखों के ठीक सामने रखे होते हैं, जबकि सस्ते विकल्प नीचे के शेल्फ में रखे जाते हैं।इन आसान और प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ अपना पैसा बचा सकते हैं।

धमाके से हड़कंप, जबलपुर जिला अदालत के बाहर मची भगदड़
LPG संकट से मुक्त, जबलपुर के गांव में हर घर में काम कर रहा गैस स्टोव
अवैध घुसपैठ बदल रहा Assam की डेमोग्राफी, चुनावी समीकरण BJP के पक्ष में
शराब की जमाखोरी का बड़ा खुलासा, जबलपुर में 28 लाख की पेटियां जब्त
हाईकोर्ट ने खनन कारोबारी की PIL में तथ्य छिपाने पर लगाया जुर्माने का नोटिस
घर बैठे पुलिस से शिकायत की सुविधा, कांकेर में शुरू हुआ नया डिजिटल पोर्टल