धर्मसंकट! बिहार के गांव में ब्राह्मणों को पूजा-पाठ से रोका, जानें क्यों लगा ऐसा विवादित बोर्ड
उत्तर प्रदेश के इटावा में कथा वाचक मुकुट मणि सिंह के साथ हुई बदसलूकी की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मुकुट मणि को न केवल कथा कहने से रोका गया, बल्कि अपमानित करते हुए उनका सिर मुंडवाया गया और बुरी तरह पीटा गया. अब इस घटना की गूंज बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव तक पहुंच चुकी है. गांव में ब्राह्मणों के पूजा-पाठ कराने पर रोक लगा दी गई है.
टिकुलिया गांव में हर बिजली के खंभे और कई बोर्डों पर एक स्लोगन लिखा गया है “इस गांव में ब्राह्मणों को पूजा-पाठ करना सख्त मना है, पकड़े जाने पर दंड मिलेगा.” यह स्लोगन गांव के प्रवेश द्वार से लेकर अंत तक लगभग हर खंभे पर साफ देखा जा सकता है.
‘जो वेद के ज्ञाता हों, उनका सम्मान करते हैं’
जब इस मामले को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि उनका विरोध उन ब्राह्मणों से है, जो वेद और संस्कृत का सही ज्ञान नहीं रखते और मांस-मदिरा का सेवन करते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे उन लोगों का सम्मान करते हैं जो वेद के ज्ञाता हों, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के क्यों न हों. जातिगत पहचान के आधार पर लोगों को पूजा-पाठ से रोकना न केवल संविधान विरोधी है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी खतरे में डालता है.
टिकुलिया गांव के लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि इटावा जैसे ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करें और नफरत फैलाने वाले तत्वों पर तुरंत लगाम लगाएं. इटावा की घटना शर्मसार करने वाली है. उस घटना के जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए.
गांव पहुंची पुलिस की टीम
वहीं, जैसे ही टिकुलिया गांव का मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तत्काल एक टीम गांव पहुंची. थानाक्ष्यक्ष के मुताबिक,बोर्ड हटाए जा रहे हैं. जहां पर मैसेज लिखे थे, उसे भी मिटाया जा रहा है. जिसने भी ऐसी हरकत की है, उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।