Uber-BluSmart गठबंधन से बढ़ेगी ईवी कैब्स की पहुंच, दिल्ली-NCR में शुरुआत
इलेक्ट्रिक राइड हेलिंग स्टार्टअप ब्लू स्मार्ट अपने परिचालन के लिए हाइब्रिड मॉडल लाने पर विचार कर रही है। इसके तहत इसकी सेवाएं इसके अपने प्लेटफॉर्म के साथ-साथ राइड हेलिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी उबर पर भी मौजूद रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक, अब ब्लू स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की कैब उबर ग्रीन श्रेणी के तहत उबर प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद रहेगी। उबर ग्रीन श्रेणी के तहत सिर्फ इलेक्ट्रिक विकल्पों की पेशकश करती है।
उबर ग्रीन चार शहरों में मौजूद है और इसकी ग्रीन सेवाएं फ्लीट पार्टनर्स के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। फिलहाल, उबर ने लीथियम अर्बन टेक्नॉलजीज, एवरेस्ट फ्लीट, मूव और रीफेक्स ग्रीन मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है। यह साल 2040 तक वैश्विक स्तर पर शून्य उत्सर्जन मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनने की उबर की वैश्विक पहल के अनुरूप है।
सूत्रों ने संकेत दिया कि ब्लूस्मार्ट को व्यापक रेंज प्रदान करने और उनके वाहनों के परिचालन में सुधार करने के लिए इस मॉडल को अपनाया जा रहा है। फिलहाल भारत में ब्लूस्मार्ट के बेड़े में 8,500 कार हैं और दिल्ली-एनसीआर में सबसे बड़ा है।

"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
डायमंड सिटी को जाम से मिलेगी मुक्ति; सूरत मेट्रो के 8.5 किमी लंबे रूट पर टेस्टिंग जारी।
देवघर और हजारीबाग में नए चेहरों की एंट्री; झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अमले में किया बड़ा उलटफेर।
झारखंड के जंगलों में 'ऑपरेशन मिसिर बेसरा': 10 किमी का घेरा और 50 माओवादी कैद।
झुलसाने वाली धूप और गर्म हवाएं; झारखंड में अगले 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण।
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
उत्तर बनाम दक्षिण: संजय राउत ने महिला आरक्षण बिल के पीछे छिपे 'क्षेत्रीय असंतुलन' पर उठाए सवाल।
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी