बिहार में बढ़ा खूनखराबा: 24 घंटे में 9 हत्याएं, पारिवारिक झगड़े और जादू-टोना की चर्चाएं
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर चार घटनाओं में कम से कम 9 लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को यह बताया कि ये हत्याएं पूर्णिया, नालंदा, मुजफ्फरपुर और पटना जिलों में हुईं हैं. पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में ग्रामीणों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी और उनके शवों को आग लगा दी.
नालंदा जिले में आपस में पड़ोसी दो परिवारों के बच्चों के बीच विवाद के बाद हिंसा में 22 साल के एक युवती और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
चाकू घोंपकर हत्या
मुजफ्फरपुर में एक जूनियर इंजीनियर की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी गई. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से पता चला है कि पूर्णिया के टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की जादू-टोना करने के संदेह में हत्या की गई.
पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
5 लोगों को उतारा मौत के घाट
पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के संदेह में हत्या कर दी गई. ऐसा लगता है कि आरोपियों ने इसके बाद उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया. यह घटना रविवार रात को हुई है.
घरेलू विवाद में मारी गोली
पुलिस ने बताया कि नालंदा के डुमरावां गांव में रविवार रात घरेलू विवाद को लेकर दो परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 22 साल की एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई. नालंदा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राम दुलार प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान अन्नू कुमारी पुत्री ओम प्रकाश पासवान और हिमांशु कुमार (24) पुत्र संतोष पासवान के रूप में हुई है.
जूनियर इंजीनियर की मौत
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के मादीपुर में तड़के करीब तीन बजे जूनियर इंजीनियर मोहम्मद मुमताज की उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जबकि पटना के खगौल इलाके में कारोबारी अजीत कुमार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक सिटी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन