बिरसा मुंडा जेल का विशेष हॉल बना डांस फ्लोर!
Jharkhand News: रांची स्थित बिरसा मुंडा कारगार से दो कैदियों के डांस का वीडियो सामने आया है. वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने जांच की और दो अधिकारियों को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया.
झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा कारगार का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महज 17 सेंकड के वीडियो ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी. इस वीडियो में दो कैदी जेल के अंदर ठुमके लगा रहे हैं और कोई तीसरा इनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, जिसका चेहरा सामने नहीं आया है. ये वीडियो बिरसा मुंडा जेल के एक विशेष हॉल का है, जिसमें सारी सुविधाएं रहती हैं. बता दें कि डांस कर रहे ये दोनों कैदी है, जिनमें से एक शराब घोटाले का आरोपी है, जिसकी पहचान विधु गुप्ता के रूप में हुई और वहीं दूसरा जीएसटी घोटाला का आरोपी विक्की भालोटिया है. दोनों ही जेल के एक विशेष हॉल में डासं करते नजर आ रहे हैं.
ये हॉल आम कैदियों के लिए नहीं होता है. हालांकि, ये वीडियो कुछ महीना पहले का है, लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. उसके बाद जेल प्रशासन ने जांच की और दो अधिकारी को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया. निलंबित हुए अधिकारी में एक सहायक जेलर देवनाथ राम और दूसरा जमादार विनोद यादव शामिल हैं.
विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा
इस घटना के जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जेल में इस तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. इस घटना ने न सिर्फ जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है, बल्कि यह भी दर्शाया जा रहा है कि कैसे प्रभावाशाली कैदियों को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं. हालांकि जेल से जुड़े कोई भी अधिकारी इस घटना पर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल, टाइगर रिजर्व में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना
कांग्रेस खेमे से ताकत का प्रदर्शन, 136 MLA दे सकते हैं झटका