भारी वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में-युवक मृत
कोरबा, कोरबा-चांपा मार्ग में बसे ग्राम उरगा से करतला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे एक निजी कंपनी के भारी वाहन ने एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा ग्राम नोनबिर्रा के पास हुआ है। मृतक की पहचान श्रवण कुमार राठिया उम्र 25 वर्ष, पिता छेदुराम ग्राम पंचायत मुढुनारा कोरबा निवासी के रूप में की गयी हैं। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, काफी समझाइश के बाद देर रात चक्का जाम समाप्त हुआ, वहीं मृतक के परिवार को 50 हजार की सहायता राशि दी गई।

झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई