बिहार सरकार का बड़ा कदम, त्योहारों पर यात्रियों के लिए AC-डीलक्स बसें
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों पर इस बार बिहार लौटने वाले प्रवासियों को अब भीड़भाड़ और टिकट की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिहार सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 सितंबर से विशेष एसी और डीलक्स बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSPTC) के अनुसार, इन बसों का परिचालन 1 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन किया जाएगा। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 20 अगस्त से निगम की आधिकारिक वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in पर शुरू हो जाएगी।
किन रूटों पर मिलेगी सेवा
इन बसों का संचालन बिहार के प्रमुख जिलों पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया से किया जाएगा। वहीं, यात्रियों को दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ, गोरखपुर, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, सिलीगुड़ी और कोलकाता जैसे शहरों तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
सुविधाएं और किराया
बीएसपीटीसी अधिकारियों का कहना है कि सेवा सस्ती और आरामदायक होगी। लंबी दूरी की यात्रा को देखते हुए बसें पूरी तरह एसी और डीलक्स श्रेणी की रहेंगी। इससे यात्रियों को त्योहारों के दौरान बेहतर अनुभव मिलेगा और आखिरी समय में टिकट की मारामारी से राहत भी। यात्रियों की सहूलियत के लिए निगम ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-7251 भी जारी किया है। इस पर कॉल कर यात्री किसी भी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि यह पहल प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और आम यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और त्योहारों के मौसम में बिहार तथा अन्य राज्यों के बीच यात्रा को और सुगम बनाएगी।

नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
बोर्ड ने जारी किए सख्त ड्रेस और आचरण संबंधी निर्देश
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
नाला पार करते समय हादसा, 20 घंटे बाद मिले दोनों के शव