चुकंदर से बनेंगे बाल सॉफ्ट और सिल्की, जानें आसान घरेलू नुस्खा
अगर आप बालों को कलर फुल बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम आपके लिए चुकंदर के फायदे लेकर आए हैं। ये बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। खास बात ये है कि नेचुरल है, जिससे किसी भी तरह के साइड इफैक्ट होने का खतरा भी नहीं रहता। दरअसल, बालों को कलर करने के लिए केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल खराब होने का डर बना रहता है और साथ ही ये शरीर के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में चुकंदर हेयर मास्क का यूज करें।
बरगंडी रंग के हो सकते हैं बाल
चुकंदर का प्रयोग करने से बाल नेचुरली बरगंडी रंग के हो सकते हैं। चुकंदर में बीटालेन्स पाया जाता है, जो बालों को नेचुरली रंगने का काम करता है। खास बात ये दहै कि मार्केट में केमिकल युक्त हेयर डाई के मुकाबले यह सुरक्षित है, क्योंकि इसमें किसी प्रकार का केमिकल नहीं होता है।
1. बालों में चुकंदर लगाने का घरेलू उपाय
- आपको 2 चुकंदर और 1 चम्मच अदरक का रस लेना है।
- फिर आपको दो चम्मच जैतून के तेल के जरूरत पड़ेगी।
- इन सभी को अच्छी तरह से फैंटकर कटोरी में रखें।
- इस मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक अच्छे से लगाएं।
- स्कैल्प पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज भी करें।
- बालों पर ये हेयर मास्क 1 से 2 घंटे के लिए लगा रहने दें।
- उसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो कर शैंपू करें।
2. बालों को करल करने के लिए चुकंदर का घरेलू नुस्खा
- चुकंदर से हेयर कलर बनाने का दूसरा तरीका
- सबसे पहले आपको 3-4 चुकंदर लेना है। फिर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाना है।
- अब चुकंदर को पानी से अच्छी तरह वॉश करें।
- इसके बाद चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेडंर में डालें।
- ब्लेंडर चलाकर चुकंदर का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को छान कर एक कटोरी में निकालें और इसमें शहद मिलाएं।
- इस पैक को लगाने से पहले बालों को शैंपू करें।
- बालों के सूखने के बाद चुकंदर का यह पेस्ट बालों पर लगाएं।
- बालों पर यह पेस्ट 3 से 4 घंटे के लिए लगा रहने दें।
- उसके बाद बालों को शैंपू करें और उनमें कंडीशनर लगाएं।
3. बालों को कलर करने के लिए ऐसे लगाएं चुकंदर
- सबसे पहले एक चुकंदर और एक चम्मच नारियल का तेल लेना है।
- मास्क बनाने के लिए चुकंदर को ग्राइंड करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- फिर कटोरी में चुकंदर का पेस्ट और नारियल तेल को अच्छे से मिलाएं।
- अब हेयर ब्रश या हाथ की मदद से इस पैक को बालों पर लगाएं।
- इस पैक को बालों पर 2 से 3 घंटे के लिए लगा रहने दें।
- बालों को शैंपू करके कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान