गैंगवार में शामिल भाजपा नेता के खिलाफ BDA की कार्रवाई
बरेली। शहर में सरेआम गोलीबारी कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले भाजपा नेता राजीव राणा समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध प्रशासन की निगाहें टेढ़ी हो गई। गुरुवार सुबह ही भारी पुलिस बल के साथ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बुलडोजर आरोपितों के होटल ध्वस्त करने पहुंच गया।गैंगवार में शामिल आरोपित राजीव राणा व अन्य सहयोगियों के अवैध रूप से मिले होटल की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बरेली विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि देर रात उच्चाधिकारियों के निर्देश आने के बाद आरोपितों के संपत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अब तक जांच में गैंगवार में शामिल राजीव राणा व अन्य आरोपितों के तीन होटल अवैध रूप से बने पाये गये हैं, जिनके दो होटलों पर पूर्व में ही ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया जा चुका है। बताया कि आरोपितों के अन्य संपत्तियों की भी जांच कराई जा रही है।

SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद