पंडरीपानी में डीईओ के मकान में चोरी का प्रयास
डीईओ के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी का असफल प्रयास किया। हालांकि मकान के केयर टेकर के घर से नगद व सोने के अभूषणों को चोरों ने पार कर दिया। मकान में अपनी पहचान छिपाने सीसी टीवी को भी सोफे के कव्हर से ढक दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपित तीन से चार की संख्या में थे। उक्त वारदात चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी की है।
जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पाण्डेय के पंडरीपानी में स्थित मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने घुस कर चोरी का प्रयास किया। सतीश पाण्डेय के मकान में लगे लोहे के ग्रिल को काट कर वे भीतर दाखिल हुए। उस वक्त श्रीपाण्डेय अपनी माता, बहन व बेटी के साथ सोये हुए थे। चोर ग्रिल तोड़कर बरामदे के पास के कमरे में गये जहां सीसी टीवी देख पहचान छिपाने सोफे के कव्हर से उसे ढक दिया था हालांकि सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार नकाबपोश नजर आ रहे हैं। उक्त कमरे में रखी आलमारी के सामान को निकाला गया है।
आसपास ज्वेलरी के खाली डिब्बे बिखरे हुए मिले।
वहीं सतीश पाण्डेय के शयनकक्ष में घुसने का प्रयास किया गया लेकिन अंदर किसी के सोने का अहसास होने पर चोर वहां से भाग निकले। जबकि सतीश पाण्डेय के मकान में चोरी करने में नाकाम होने के बाद वे उसके पड़ोसी तथा केयर टेकर मुकेश के घर में पीछे की ओर से दाखिल हुए और आलमारी को तोड़ते हुए उसमें रखे दो हजार रूपए नगद एवं कुछ सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना चक्रधर नगर थाने में दिये जाने पर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान