बलूचिस्तान प्रांत में सेना ने 21 आतंकवादियों को मार गिराया
कराची । पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकी हमलों के बाद अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कार्रवाई कर एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े करीब 21 आतंकवादियों को मार गिराया है। गुरुवार को इसकी जानकारी दी। आतंकियों ने तीन हमलों को अंजाम दिया, जिसमें एक उच्च सुरक्षा वाली जेल को भी निशाना बनाया गया था। सेना के अधिकारी ने कहा, माच और कोलपुर में अभियान के दौरान अब तक 21 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार अभियान के दौरान चार सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक भी मारे गए हैं।

अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी