Salman Khan के घर पर गोली चलाने वाले अनुज थापन की मौत, बॉम्बे कोर्ट ने दिया बड़ा अपडेट
Salman Khan House Firing Case: अनुज थापन की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से एक बड़ा फैसला सामने आया है. कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि आरोपी अनुज थापन की मौत पुलिस की पिटाई से नहीं हुई है. दरअसल 8 महीने पहले 14 अप्रैल 2024 को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई के घर पर बाहर से फायरिंग की गई थी. सलमान मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. उनके घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने अनुज थापन को गिरफ्तार किया था. लेकिन पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई. पुलिस की तरफ से कहा गया था कि अनुज ने पुलिस थाने की जेल के शौचालय में आत्महत्या कर ली. हालांकि अनुज की परिवार की तरफ से ये आरोप लगाया गया था कि जेल में उसकी हत्या की गई है. इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
शुक्रवार 6 दिसंबर को मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया है. हाईकोर्ट ने बताया कि सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी अनुज थापन की मौत जेल में पुलिस की पिटाई से नहीं हुई है. आप हमें बताइए कि 18 साल के लड़के को जो मामले में प्रमुख आरोपी भी नहीं था उसे कोई क्यों मारना चाहेगा? रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्षों से ये समझ में आता है कि सीसी टीवी के फुटेज के मुताबिक अनुज अकेले ही बाथरूम में गया, वहां मौजूद बाल्टी को उल्टा करके उसपर खड़ा हुआ और फिर अनुज ने अपने आप को फांसी लगा ली.
आगे कोर्ट की तरफ से ये भी पूछा गया कि वो खुद शूटर नहीं था. वो सरकारी गवाह बनकर पुलिस की इस मामले में मदद कर सकता था. लेकिन सीसी टीवी के फुटेज से साफ नजर आता है कि अनुज उस समय बहुत बेचैन था, इधर-उधर घूम रहा था. सलमान खान केस की बात करें तो अभी भी एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई और गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. लेकिन वे अपने रूटीन वर्क और प्रोफेशन में पूरी तरह से एक्टिव हैं. फिलहाल वे बिग बॉस 18 का हिस्सा हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल