लापरवाही पर ANM निलंबित, सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस
शहडोल । शहडोल जिले के गोहपारु खंड चिकित्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदौहा में उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। मामला सामने आने के बाद पता चला कि चुहिरी उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत जिस बरदौहा गांव में उल्टी दस्त से एक महिला और नौ वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। वहां तैनात स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला पुरी तरह लापरवाह बना हुआ था। बता दें कि वहां पदस्थ एएनएम गिरिजा सिंह अपने कर्तव्यों से विमुख थी। साथ ही वह अपने मुख्यालय में नहीं रह रही थी, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एएनएम को निलंबित कर दिया है।
वहीं, इस लापरवाही में सहभागी के रूप में शामिल सुपरवाइजर कुसुम महोबिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जानकारी के अनुसार, गोहपारू के बरदौहा गांव में महिला व एक बालिका की मौत हुई है। दोनों बैगा समुदाय से थे। दोनों के घर आमने-सामने हैं। एक दिन के भीतर दो लोगों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और लोगों की जांच की गई। वहीं सात नए मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित मिले थे। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गांव में अब कोई भी उल्टी दस्त का मरीज नहीं है।

तीन फेज में होगी ठेका प्रक्रिया, पारदर्शिता पर सरकार का जोर
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन महकमे की बड़ी पोस्टिंग पर विवाद, दुबे ने जताई नाराजगी
गुना पुलिस अधीक्षक पर सवाल, सदन में गरजीं प्रियंका पेंची
भोजनशाला मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, सियासत गरमाई
युवकों को जाल में फंसाकर वसूली? मामले में चौंकाने वाली जानकारी
भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति
देशों की प्रादेशिक अखंडता के सम्मान पर दिया जोर