अमेरिका-ब्रिटेन ने दूसरी बार यमन पर हमला किया
वॉशिंगटन। अमेरिका और ब्रिटेन की सेना ने साथ मिलकर मंगलवार को यमन पर हमला कर दिया। सैनिकों ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके पर हमला किया। अमेरिकी एयरफोर्स के हवाले से बताया गया कि हमले 8 ठिकानों पर किए गए। इनमें जमीन के अंदर बनी हथियार रखने की निगरानी करने वाली जगह शामिल हैं।
दरअसल, हूती विद्रोही लगातार लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इसके खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों देशों का यह दूसरा जॉइंट ऑपरेशन है। इसके पहले अमेरिका और ब्रिटेन ने 11 जनवरी को यमन पर हमला किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस दौरान 30 लोकेशन्स पर 60 टारगेट्स बनाए गए थे। हमले के लिए 150 मिसाइलों और बमों का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, 11 जनवरी से अब तक अमेरिका 8 बार यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बना चुका है।

केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
झारखंड : फिर बदला झारखंड का मिजाज…क्या आपके शहर में भी होगी बारिश? यहाँ देखें प्रभावित जिलों की पूरी लिस्ट
झारखंड : बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीच बाजार अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत; इलाके में भारी तनाव