अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने दीपावली उत्सव मनाने की मांग की
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दीपावली उत्सव मनाने की मांग हो रही है. एएमयू छात्र अखिल कौशल ने एएमयू के NRSC क्लब में दीपोत्सव (दीपावली) मनाने के लिए प्रॉक्टर को पत्र भेजा है. पत्र में उन्होंने बताया है कि ये कार्यक्रम स्टूडेंट्स को जोड़ने और भारतीय त्योहारों की परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम में सभी सुरक्षा और विश्वविद्यालय नियमों का पालन किया जाएगा. छात्र ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु अनुमति देने की मांग की है.
वहीं इस साल पहली बार विश्वविद्यालय में छात्रों की मांग पर होली उत्सव का भी आयोजन किया गया था. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस में होली मनाने की इजाज देने की कुछ छात्रों की मांगों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन स्टूडेंट्स नॉन-रेसिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर हॉल में छात्रों को होली खेलने की अनुमति दी थी. 13 और 14 मार्च को एएमयू में होली उत्सव का आयोजन किया गया था.
अलीगढ़ से बीजेपी एमपी सतीश गौतम और अलीगढ़ की पूर्व मेयर और भाजपा नेता शकुंतला भारती ने भी यूनिवर्सिटी में होली मानने के लिए छात्रों का समर्थन किया था. छात्र नेती अखिल कौशल ने भी AMU अधिकारियों को एक एप्लीकेशन दी, जिसमें 9 मार्च को NRSC में एक खास होली सेलिब्रेशन की मंज़ूरी मांगी गई थी.
एएमयू में छात्रों को दी गई थी होली खोलने की अनुमति
होली खोलने के छात्रों की मांग पर एएमयू ने कहा था कि 9 मार्च को विश्वविद्यालय में परीक्ष है.यह सही नहीं होगा अगर कोई स्टूडेंट उस दिन (यहां) आकर होली खेले. 10, 11 और 12 मार्च वर्किंग डे हैं और क्लास होंगी. 13 और 14 मार्च को छुट्टियां हैं. इस छात्र होली खेल सकते हैं और होली उत्सव का आयोजन कर सकते हैं. अब ऐसे में एएमयू ने इस बात दीपावली उत्सव भी होने की पूरी संभावना है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित