नागार्जुन के घर फिर बजी शहनाई! छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने ज़ैनब संग रचाई शादी
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. उनके छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने 6 जून को अपनी गर्लफ्रेंड जैनब रावजी के साथ शादी की है. हैदराबाद के जुबली हिल्स में नागार्जुन का घर है. उसी घर में दोनों की शादी हुई. अचानक आई इस खबर से पूरा परिवार चर्चा में आ गया है. शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
अखिल और जैनब ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी, जिसकी जानकारी खुद नागार्जुन ने दी थी. वहीं अब वो दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो चुके हैं. दोनों की शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है.
ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे अखिल और जैनब
दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की है. फोटो में नागार्जुन रस्में करते दिखे रहे हैं. तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि शादी बेहद सिंपल तरीके से हुई है. जैनब इस दौरान खूबसूरत सी सिल्क साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में नजर आ रही हैं. उन्होंने ज्वेलरी भी कैरी कर रखी है. इस लुक में वो काफी प्यार लग रही हैं. अखिल ने शादी में धोती कुर्ता पहना. ट्रेडिशनल आउटफिट में वो भी काफी जच रहे हैं.
तीन साल से कर रहे थे डेट?
जैनब और अखिल पिछले तीन साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. वहीं अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे को हो चुके हैं. जहां एक तरफ अखिल अपने पिता और बड़े भाई नागा चैतन्य की तरह एक्टर हैं, तो वहीं जैनब एक आर्ट एक्जीबिटर हैं. साथ ही उनका परफ्यूम का भी बिजनेस है. उनके पिता का नाम जुल्फी रावजी है. उनका ताल्लुक कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से है.
बताया जा रहा है कि राम चरण, एसएस राजामौली, चिरंजीवी, प्रशांत नील जैसे दिग्गज स्टार्स दोनों की खुशियों में शामिल हुए. रिपोर्ट की मानें तो 8 जून को वेडिंग रिसेप्शन का भी आयोजन है, जिसमें कई दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी हो सकती है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल