चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
धमतरी। जिले में पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बिलाईमाता मंदिर के पास गौशाला मैदान की है, जहां आरोपी लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नीले-सफेद रंग की फूलदार शर्ट और नीली पैंट पहने, हाथ में धारदार चाकू लेकर गौशाला मैदान में आम लोगों को डराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी की पहचान अभय यादव (19 वर्ष), निवासी बांसपारा दुर्गा मंदिर के पीछे, धमतरी के रूप में हुई। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभय यादव के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं। उसके विरुद्ध धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज हो चुका है। शहर में चाकूबाजी की घटनाओं में बढ़ोतरी को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस गिरफ्तारी को भी इसी क्रम में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, और आगे की जांच जारी है।

मसौढ़ी में बड़ी वारदात, मंदिर से कीमती मूर्तियां गायब
होर्मुज जलडमरूमध्य से आई LPG खेप से मिलेगी राहत
कीमती धातुओं में तेजी, निवेशकों की नजर फेड के फैसलों पर
घरेलू बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, वहीं रुपये में 14 पैसे की गिरावट
टीम से बाहर होने पर भड़के खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम पर लगाए गंभीर आरोप
नवरात्र से पहले गैस की किल्लत, डोंगरगढ़ के व्यवसायियों का SDM ऑफिस घेराव
क्रिकेट से राजनीति तक का सफर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अब चुनावी मैदान में
सप्लाई बाधित, कई इलाकों में संकट गहराया
IPL 2026 में SRH की कप्तानी पर सस्पेंस, कमिंस की गैरमौजूदगी बनी चिंता
भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मिलेगा नया आयाम