पहाड़ ब्लास्ट करते समय हादसा, 3 की मौत
महोबा । महोबा में खनन के लिए पहाड़ में ब्लास्ट करने के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि मलबे में फंसे 7 मजदूरों को पुलिस-प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसा कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास हुआ है।
बताया जाता है कि डीआरएस नाम के इस पहाड़ पर 500 फीट की गहराई पर विस्फोटक लगाने का काम हो रहा था। तभी अचानक पहाड़ के एक हिस्से में दरार आ गई और वो भरभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त 10-11 लोग काम कर रहे थे। सभी मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना अन्य लोगों ने पुलिस को दी। आनन फानन में 4 थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

महाराष्ट्र सरकार के विरोध के बावजूद नाबालिग के पिता को मिली जमानत
भोपाल में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की समीक्षा, जमाखोरी पर होगी कार्रवाई
नशे में लापरवाही बनी जानलेवा: असलहा लहराने से युवती की गोली लगने से मौत
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर किचेन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना
पुणे पोर्शे हादसा मामला: आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत