घर के बाहर सो रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या
बहराइच । जिले के गुदुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण की रिश्ते के भाई और उसके परिवार के लोगों ने पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुदुवापुर निवासी कृपाराम (58) मंगलवार रात को सो रहे थे। रात 11 बजे के आसपास रिश्ते के भाई लवकुश पुत्र राम समुझ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने कृपाराम को गाली देना शुरू कर दिया। इसका कृपाराम ने विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े बेटे, बेटी और पत्नी को भी पीटा। पुत्र लवकुश ने बताया कि सभी ने ईंट से पिता पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ ले जाया गया। यहां ग्रामीण की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। पुत्र ने बताया कि हम लोग पीटे गए। इसके बाद भी विपक्ष की ओर से किसी अधिकारी का फोन आया तो राणा सिपाही और थानाध्यक्ष ने उल्टे हम सभी को परेशान करने लगे। इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले मारपीट और फिर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है।

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
NPS का नया अवतार: पेंशन के साथ हेल्थ प्रोटेक्शन, PFRDA की 'स्वास्थ्य पहल' से बुढ़ापे की सुरक्षा दोगुनी
Assi Box Office: पहले वीकेंड में 4 करोड़ के करीब, सरप्राइज हिट की ओर?
Bhagyashree Birthday: 57 की उम्र में भी ‘मैंने प्यार किया’ वाली सादगी बरकरार
Indore News: डायल-112 ड्राइवर पर पालतू कुत्ते से हमला, FIR दर्ज
जबलपुर में बड़ा हादसा: NH-15 पर 5 साल पहले बना रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त
MP News: CAG रिपोर्ट में 1200 करोड़ की राजस्व हानि का खुलासा
Core Portfolio: बाजार हो चाहे जैसा, स्थिरता देता है कोर पोर्टफोलियो